Thursday, 25 February 2016

क्यूँ सागर से यूँ जा जाके गंगाजल मिले.......

अपनी उल्झन में ही अपनी मुश्किलों के हल मिले,
जैसे टेढ़ी मेढ़ी शाखों पर भी रसीले फल मिले,
उसके खारेपन में भी कोई तो कशिश होगी ज़रूर
वरना क्यूँ सागर से यूँ जा जाके गंगाजल मिले.....

Thursday, 28 January 2016

कौन कहता है खामोशियां खामोश होती है...........

कौन कहता है खामोशियां खामोश होती है
जरूर इनमे कोई न कोई बात होती है
इन्हें कभी गौर से सुन कर देखना
क्या पता ये वह कह दे जिनकी आपको लफ्जों में तलाश होती है

Thursday, 7 January 2016

तेरी धड़कन हूँ तेरे दिल का अंदाज हूँ मैं......

तेरी धड़कन हूँ तेरे दिल का अंदाज हूँ मैं
तु मेरे योग्य कोई शौक सुहानी लिख दे
दिल के समझ मे मोहब्बत की कहानी लिख दे
जिन्दगी के नई मोड़ के आगाज हूँ मैं

Wednesday, 6 January 2016

आंधियों से न बुझूं ऐसा उजाला हो जाऊँ.......

आंधियों से न बुझूं ऐसा उजाला हो जाऊँ,
वो नवाज़े तो जुगनू से सितारा हो जाऊँ,
एक क़तरा हूँ मुझे ऐसी सिफ़त दे मौला,
कोई प्यासा दिखे तो दरिया हो जाऊँ।

मयखाने सजे थे....

मयखाने सजे थे, जाम का था दौर,
जाम में क्या था, ये किसने किया गौर,

जाम में गम था मेरे अरमानो का,
और सब कह रहे थे एक और एक और.

Sunday, 15 November 2015

तेरी दि हुई कसम ने हमें रोने ना दिया.............

यादों को तेरी हमने खोने ना दिया।
गमों को भी चुप होने ना दिया।
आँखे तो आज भी भर आई तेरी याद में।
पर तेरी दि हुई कसम ने हमें रोने ना दिया।

Friday, 6 November 2015

लोग कहते हैं ज़मीं पर किसी को खुदा नहीं मिलता.......

लोग कहते हैं ज़मीं पर किसी को खुदा नहीं मिलता,
शायद उन लोगों को दोस्त कोई तुम-सा नहीं मिलता……!!

किस्मतवालों को ही मिलती है पनाह किसी के दिल में,
यूं हर शख़्स को तो जन्नत का पता नहीं मिलता……….!!

अपने सायें से भी ज़यादा यकीं है मुझे तुम पर,
अंधेरों में तुम तो मिल जाते हो, साया नहीं मिलता……..!!

इस बेवफ़ा ज़िन्दगी से शायद मुझे इतनी मोहब्बत ना होती
अगर इस ज़िंदगी में दोस्त कोई तुम जैसा नहीं मिलता…!!